मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

कैबिनेट बनाई, मंत्रियों के साथ बैठक की, फिर फ्रेंच प्रधानमंत्री ने दे दिया इस्तीफा

French PM Resigns: फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेशियन लेकॉर्नू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकॉर्नु न अपनी नई कैबिनेट की नियुक्ति करने के कुछ ही घंटों बाद इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसी साल 9 सितंबर को पीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां ली थीं और एक महीना पूरा होने से पहले ही इस्तीफा भी सौंप दिया. ये फ्रांस की राजनीति को अस्थिर करने वाला है और अब निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि उनकी जगह कौन लेगा?

 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेकॉर्नु ने ऐसा तब किया, जब उनके गठबंधन में शामिल लोगों ने सरकार गिराने की धमकी देनी शुरू कर दी. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी माने जाने वाले लेकॉर्नु ने रविवार को ही अपने मंत्रियों की नियुक्ति की थी और सोमवार शाम को कैबिनेट की पहली बैठक भी हुई थी. इसके बाद ही उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.

 

पहले ही इस बात के आसार नजर आ रहे थे कि प्रधानमंत्री लेकोर्नु की नई अल्पमत सरकार का कार्यकाल छोटा हो सकता है. इसकी वजह संसद में जबर्दस्त विरोध का सामना करना था. नेशनल असेंबली में मैक्रों के वामपंथी विरोधी अविश्वास प्रस्ताव के जरिये लेकोर्नु को गिराने की कोशिश कर रहे थे, वहीं मरीन ले पेन की अति-दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी जल्द ही चुनाव कराने की मांग कर रही है. अब लेकॉर्नु के इस्तीफे के बाद क्या हालात बनेंगे, इस पर सबकी नजर है.

पिछले एक साल से फ्रांस लगातार राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. यहां कोई भी पार्टी या गठबंधन संसद में बहुमत हासिल नहीं कर पाया है. इसी कारण पिछले कई प्रधानमंत्रियों को अल्पमत सरकार चलानी पड़ी. पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर और बेय्रू को अलग-अलग पार्टियों का समर्थन कभी-कभी मिल जाता था, लेकिन बजट प्रस्ताव पर वोटिंग के समय उनका समर्थन वापस ले लिया गया. नतीजतन, दोनों को विश्वास मत हारने के बाद पद छोड़ना पड़ा.

अब नई सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सिर्फ 27 दिन तक पद संभाला — जिससे वे फ्रांस के इतिहास में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए. फ्रांस 24 के अनुसार, लेकोर्नू ने 26 दिन तक बिना पूर्ण रूप से काम करने वाली सरकार के साथ समय बिताया, जो अब तक का सबसे लंबा समय माना जा रहा है। अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करने के केवल 12 घंटे बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.