मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

16 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 16वीं ‘समृद्धि यात्रा’, पश्चिम चंपारण से हो सकती है शुरुआत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से अपनी 16वीं ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। साथ ही सात निश्चय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा आम जनता से सीधे संवाद भी करेंगे। इसके अलावा जिलास्तरीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

सरकार का मानना है कि समृद्धि यात्रा से विकास कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।