मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

Bihar Election 2025: चुनाव तारीखों का हुआ एलान, अररिया जिले की 6 सीटों पर कब होगी वोटिंग? चेक करें डेट

Bihar Election 2025: चुनाव तारीखों का हुआ एलान, अररिया जिले की 6 सीटों पर कब होगी वोटिंग? चेक करें डेट

अररिया। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार का चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। अररिया जिलान्तर्गत सभी छह विधानसभा सीट के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगा। मतदान का समय प्रात: सात बजे से संध्या छह बजे तक रहेगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिले की छह विधानसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

 

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। जिले में चुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर,नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्टूबर को, अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नंवबर को होगी। 16 नंवबर के पूर्व निर्वाचन कार्य संपन्न करा लिया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी छह विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही सोमवार संध्या पांच बजे से जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। इसके साथ ही निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। मतदान के लिए 2358 बूथ बनाए गए हैं। जिले में छह अक्टूबर तक मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 72 हजार 805 है। इनमें 10 लाख 33 हजार 404 पुरुष, नौ लाख 39 हजार 312 महिला और 89 अन्य मतदाता हैं। वहीं पीडब्लूडी 20952 और सेवा मतदाता 973 हैं।

 

वहीं, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर से दस दिन पूर्व तक ही चलेगी। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय , रैंप, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर जिले में 144 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है। वहीं सीसीए के लिए 12 का प्रस्ताव आया हुआ है। जिले में पारा मिलिट्री फोर्स की 12 कंपनी आ गई है। जिन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

 

इसके अलावा और भी फोर्स आने बांकी हैं। चुनाव के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर 1950 संचालित रहेगा। इसके अलावा विधानसभा वार कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी है। जो भी नए मतदाता होंगे, उन्हें 15 दिनों के अंदर उनका इपिक कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

किसी भी व्यक्ति/राजनीतिक दल/संगठन के द्वारा राजनीतिक प्रयोजन से संबंधित किसी प्रकार की सभा, जुलूस या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी के पूर्वानुमति के आयोजित नहीं होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयाेग रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे के मध्य नहीं किया जा सकेगा। ऐसे व्यक्ति, दल अथवा संगठन को स्थायी कार्यालय को छोड़कर किसी प्रकार का ध्वज दंड बनाने, इसके टांगने, सूचना चिपकाने, नारे लिखने, आदि की अनुमति नहीं होगी।

 

विधानसभानिर्वाची पदाधिकारी
नरपतगंजअमित कुमार, डीसीएलआर फारबिसगंज
रानीगंजएस प्रतीक, डीसीएलआर अररिया
फारबिसगंजरंजीत कुमार रंजन, एसडीओ फारबिसगंज
अररियारवि प्रकाश, एसडीओ अररिया
जोकीहाटअनिल कुमार झा, एडीएम अररिया
सिकटीरोजी कुमारी, डीडीसी अररिया

🔗 इस खबर को शेयर करें: