मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर: 8 बसों और 3 कारों की भीषण टक्कर, 13 की दर्दनाक मौत, 70 घायल

मथुरा। घने कोहरे ने मथुरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के ऐसा कहर बरपाया कि सड़क कुछ ही पलों में श्मशान में बदल गई। तेज रफ्तार 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं, जिससे 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 70 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के टुकड़े 17 पॉलिथीन बैग में भरकर अस्पताल भेजे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे भी दिखाई नहीं दे रहा था। एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही बसें और कारें एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और घना कोहरा हादसे की मुख्य वजह माने जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था और कोहरे के दौरान यातायात नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।